कोकिला बेन अंबानी पहुंची नाथद्वारा:श्रीनाथजी मंदिर मंडल उपाध्यक्ष ने भोग आरती के दर्शन किए

श्रीनाथजी मंदिर मंडल उपाध्यक्ष एवं मुकेश अंबानी व अनिल अंबानी की माता कोकिला बेन अंबानी ने आज श्रीनाथजी मंदिर में भोग आरती झांकी के दर्शन किए। कोकिला बेन ने मोती महल दरवाजे से मंदिर में प्रवेश किया व श्रीजी प्रभु के भोग आरती झांकी के दर्शन किए। दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी पुत्री दिप्ती बेन भी मौजूद थीं। दर्शन के बाद कोकिला बेन व उनकी पुत्री मंदिर में श्री महाप्रभुजी की बैठक में पहुंची। वहां मंदिर परम्परानुसार मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय द्वारा रजाई एवं उपरना ओढ़ाया व प्रसाद भेंट कर उनका समाधान किया। मंदिर से कोकिला बेन धीरज धाम पहुंची जहां कुछ देर रुकने के बाद पुनः सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल के सीईओ चेतन त्रिपाठी, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल व सेवकगण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *