कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला मौत:15 वर्षीय 12 वीं कक्षा के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला ट्रक छोड़ चालक फरार

मुरैना में 12वीं के छात्र को ट्रक ने कुचला: कोचिंग जाने के लिए NH-44 क्रॉस कर रहा था; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा बानमौर (मुरैना) में बुधवार सुबह कोचिंग जा रहे 12वीं के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर हुआ। छात्र रोड क्रॉस कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान प्रशांत जाटव (15) पुत्र सुरेश जाटव, निवासी गंगाराम का पुरा, बानमौर के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 8 बजे घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था। हाईवे क्रॉस करते समय राजस्थान पासिंग ट्रक (RJ 11 GB 6078) ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया छात्र के ऊपर से निकल गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों तरफ बसाहट, इसलिए हो रहे हादसे बानमौर कस्बे की बसाहट नेशनल हाईवे के दोनों तरफ फैली है। रोज हजारों लोग और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर रोड क्रॉस करते हैं। स्थानीय लोग कई बार यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिस कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *