कोचियों से मिलीभगत, पूर्व समिति प्रबंधक को जेल

राजनांदगांव| मुड़पार समिति के पूर्व समिति प्रबंधक को जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ शिकायत थी कि कोचियों से मिलीभगत किया जा रहा है। पूर्व समिति प्रबंधक हरिराम सिन्हा को कुछ दिन पूर्व अनियमितता पाए जाने पर धान खरीदी कार्य से पृथक किया गया था। इसके बाद भी धान खरीदी केंद्र में आकर धान खरीदी के कार्य में बाधा उत्पन्न करना एवं कोचियों का धान खपाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद रविवार को सिन्हा को जेल भेज दिया गया है। इधर प्रशासनिक टीम ने ग्राम हाटबंजारी में एक वाहन सहित 50 कट्‌टा धान जब्त किया है। प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि हाटबंजारी में गांव के ही प्रेम प्रकाश साहू के पास एक सफेद पिकअप वाहन में महाराष्ट्र से 50 कट्‌टा धान का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। वह इसे अपने घर में भंडारित कर रखा था। वाहन को जब्त कर छुरिया थाने के सुपुर्द किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *