देर रात तक की कॉम्बिंग गश्त गुंडे व बदमाशों की हुई चे​किंग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर में अपराध नियं​त्रित करने पुलिस लगातार कड़ी निगरानी कर रही है। इसी के तहत पुलिस टीम ने शनिवार रात शहर के अलग-अलग हिस्सों में कॉबिंग गश्त की। देर रात तक चले अभियान में गुंडे, बदमाशाों और संदिग्धों को चे​क किया गया। गश्त के लिए चार टीमें बनाई गई थी, जिसमें 70 अफसर-जवान शामिल रहे। इन्होंने थाना कोतवाली, बसंतपुर व पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में कॉबिंग गश्त की। इन हिस्सों में पुलिस जवानों ने गली मोहल्ले का भ्रमण असामाजिक तत्वों को खदेड़ा। सक्रिय गुंडे बदमाशों, निगरानी बदमाशों व संदिग्ध सामाजिक तत्वों की सघन जांच-पड़ताल की गई। पूर्व में अपराध में संलिप्त नाबालिगों के घर जाकर उनके माता-पिता को उन्हें रात में बाहर ना घुमने देने की समझाइश दी गई। देर रात अनावश्यक रुप से घूम रहे 5 लोगों को बसंतपुर थाने लाया गया। जिसके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *