कोटपूतली के खेलना में 3 घंटे का रहेगा पावर कट:जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी कटौती

कोटपूतली-बहरोड़ के खेलना क्षेत्र में मंगलवार को तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 132 केवी जीएसएस पावटा से निकलने वाले 33 केवी फीडर खेलना पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण की जाएगी। सहायक अभियंता (HTM) कोटपूतली, डी.पी. सिंह ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार, 33 केवी फीडर खेलना में दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान, 33/11 केवी जीएसएस खेलना, भोनावास और दुधावास से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी तीन घंटे के लिए बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *