कोटपूतली पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा:चार बाइक बरामद, पुलिस ने गैंग का किया खुलासा

कोटपूतली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया, जिसके तहत 21 वर्षीय अभियुक्त विकास को गिरफ्तार किया गया। विकास प्रागपुरा थाना क्षेत्र, जिला कोटपूतली-बहरोड़ का निवासी है। कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि कस्बे से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ ही तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। पुलिस अभियुक्त से अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *