बांसवाड़ा में सरकारी ऑफिस में लगे सोलर पैनल:ग्रीन एनर्जी का करेंगे यूज, अधिकारी बोले- बिजली बिल में आएगी भारी कमी

बांसवाड़ा ​जिले के सरकारी ऑफिस अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। आरआरईसीएल (RRECL) के हैम मॉडल के तहत पहले फेज में जिले के 8 प्रमुख सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन भवनों में अगले 15 से 20 दिनों के भीतर नेट मीटरिंग और कमीशनिंग का कार्य पूरा कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। ​इसे लेकर शुक्रवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरआरईसीएल के परियोजना अधिकारी रोहित मीणा और तकनीकी प्रबंधक प्रखर सक्सेना ने फर्म के प्रतिनिधियों के साथ कार्य की प्रगति जांची। ​इन बड़े संस्थानों में लगे सोलर प्लांट ​जल्द शुरू होगा दूसरे चरण का काम ​अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा ने बताया- 8 भवनों के बाद अब जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी है। इसका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। ​पर्यावरण संरक्षण और बजट की बचत ​इस पहल से जिले में ‘हरित ऊर्जा’ (Green Energy) को बढ़ावा मिलेगा। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने से सरकारी विभागों के भारी-भरकम बिजली बिलों में बड़ी कटौती होगी। साथ ही, इससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *