फलोदी में आधार ऑपरेटर आवेदन 13 जनवरी से शुरू:पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में केंद्र स्थापित होंगे

फलोदी जिले की सभी पंचायत समितियों नगरीय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर कार्य करने के लिए ऑपरेटरों के ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी से 27 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। संयुक्त निदेशक अशोक आसेरी ने बताया कि आधार केंद्रों पर नामांकन और अद्यतन कार्य के लिए ऑपरेटरों को आईडी/क्रेडेंशियल्स जारी किए जाएंगे। इच्छुक और पात्र व्यक्ति अपनी SSO आईडी के माध्यम से G2C में RAJAADHAAR PORTAL पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 है। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *