कोटपूतली में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के आदेश पर नगर परिषद की टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। ये कार्रवाई नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद खान के निर्देश पर की गई। नगर परिषद एक्सईएन दीपक मीणा के नेतृत्व में एएफओ सत्यनारायण वर्मा और एएसआई कमल सैन सहित परिषद की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। टीम ने दुकानों के आगे रास्ते में रखे सामान को हटवाया। दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। देखें कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS


