कोटपूतली में प्रॉपर्टी कारोबारी अपहरण- फिरौती मामले में महिला गिरफ्तार:10 करोड़ की फिरौती मांगी थी, 4 आरोपी पहले ही पकड़े गए

कोटपूतली थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण और करोड़ों की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 12 दिसंबर को दिनदहाड़े हुए इस अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने मामले में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी नीमकाथाना से पकड़ी पुलिस ने गैंग की महिला साथी कोसर खान (41) को नीमकाथाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह कोटा जिले के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रंगपुर इलाके की निवासी है। इससे पहले पुलिस विकास उर्फ विक्का, संदीप उर्फ धोलाराम, कृष्ण गुर्जर और शेरसिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। क्या था मामला परिवादी कैलाश विजयवर्गीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 दिसंबर की सुबह मंदिर से पूजा कर लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की, डराने के लिए फायर किया और एक महिला के साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई और रकम जुटाने के लिए समय दिया गया। पुलिस दबाव के चलते आरोपी कुछ ही घंटों में उन्हें सुरक्षित छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *