हनुमानगढ़ में प्रतिबंधित टेपेंटाडोल की 1400 टेबलेट जब्त:1 आरोपी गिरफ्तार, गश्त के दौरान दबोचा, बिना डॉक्युमेंट के बेच रहा था

हनुमानगढ़ में फेफाना थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम एक व्यक्ति को प्रतिबंधित टेपेंटाडोल की 1400 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय भगत सिंह, निवासी 12 केएनएन, फेफाना के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम 9 केएनएन से 12 केएनएन के बीच रोही रतनपुरा में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति ने छिपने का प्रयास किया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, तो आरोपी के पास से प्रतिबंधित टेपेंटाडोल की 1400 टेबलेट बरामद हुईं। यह दवाइयां बिना दस्तावेज के प्रतिबंधित होने के चलते भगत सिंह से डॉक्टर की पर्ची या खरीद का बिल मांगा गया।
आरोपी के पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पुलिस ने दवाइयों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की आगे की जांच एएसआई लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *