कोटपूतली में युवक पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:होटल में खड़े युवक पर चलाई थी गोली, प्रागपुरा पुलिस ने पकड़ा

कोटपूतली में युवक पर फायरिंग के मामले में प्रागपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये घटना सालासर क्रेशर बुचारा स्थित एक होटल पर हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली-बहरोड़ देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि कृष्ण गुर्जर (31) पुत्र यादराम गुर्जर निवासी माजरा ढाकोडा, पुलिस थाना हरसौरा ने प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि 1 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे मैन बुचारा रोड स्थित सालासर क्रेशर पर उनके होटल में रोहित गुर्जर उनसे बात कर रहा था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और कृष्ण गुर्जर को गोली लग गई। फायरिंग की इस घटना में कृष्ण गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली के निर्देशन, वृत्ताधिकारी वृत्त विराटनगर उमेश निठारवाल के सुपरविजन और प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने अथक प्रयासों के बाद घटना के वांछित आरोपी राहुल यादव (20) पुत्र रामनिवास यादव निवासी सुखाली तन भैंसलाना और रोहित गुर्जर (19) पुत्र राजू गुर्जर निवासी ढाणी बल्डा तन टोरडा गुजरान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *