खैरथल-तिजारा जिले में मतदाता सूची डिजिटलाइजेशन 99 प्रतिशत पार:किशनगढ़बास विधानसभा में शत प्रतिशत कार्य पूरा

खैरथल-तिजारा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 का कार्य तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के कुल 7,79,618 गणना प्रपत्रों में से 7,72,229 से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। ये उपलब्धि 99.05 प्रतिशत है, जो निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है। डॉ. शुक्ला ने आगे बताया कि जिले में 93.85 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। जिले की तीनों विधानसभाओं में 19 पोलिंग बूथ पर बीएलओ ने शत प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग कर ली है। इसके अतिरिक्त, 379 पोलिंग बूथ पर 98 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य संपन्न हो चुका है। विधानसभावार मैपिंग की बात करें तो किशनगढ़बास क्षेत्र में 96.78 प्रतिशत, मुंडावर में 96.72 प्रतिशत और तिजारा में 88.06 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है। डिजिटलाइजेशन कार्य में भी जिले ने अच्छी प्रगति की है। 3 दिसंबर को शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 99.05 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें 7,72,229 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए गए हैं। किशनगढ़बास विधानसभा ने इस मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया है, जहां 2,61,764 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए गए। मुंडावर विधानसभा में 99.97 प्रतिशत (241334 फॉर्म) और तिजारा विधानसभा में 97.35 प्रतिशत (269131 प्रपत्र) का डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *