कोटपूतली में दो घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। यह कटौती 33/11 केवी कोटपूतली शहर सब-स्टेशन पर आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण होगी। दो फीडरों पर आपूर्ति रहेगी बाधित
सहायक अभियंता (पवस) जेपीडी अमित ढाका ने बताया कि सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी डेंटल फीडर और 11 केवी चुंगी फीडर पर दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
इस कटौती से अग्रसेन कॉलोनी, दयावती विहार, बालाजी कॉलोनी, कब्जा फैक्ट्री के पीछे का क्षेत्र, मंगलम सिटी, डेंटल कॉलेज, गौशाला रोड, मुंडिया खेड़ा, मोटे वाली ढाणी, ग्रीन वैली स्कूल और कब्जा फैक्ट्री सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


