राजस्थान में डमी कैंडिडेट बैठाकर बना पटवारी:SOG ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा, जांच के दौरान कर दिया था सस्पेंड

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पटवार भर्ती परीक्षा में चीटिंग मामले में मूल कैंडिडेट और डमी कैंडिडेट को अरेस्ट किया है। एसओजी टीम ने जांच में आरोपी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा है। एसओजी की ओर से शुक्रवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- पटवार भर्ती परीक्षा-2021 में चीटिंग मामले में मूल कैंडिडेट गीतेश जादौन (28) निवासी खैरिया पुरोहित कोतवाली डीग और डमी कैंडिडेट नीरज कुमार (30) निवासी बहज डीग को अरेस्ट किया है। पटवार भर्ती परीक्षा-2021 के संबंध में अक्टूबर-2024 में SOG में FIR दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि मूल कैंडिडेट गीतेश जादौन ने सरकारी जॉब पाने के लिए अपनी जगह डमी कैंडिडेट नीरज कुमार को एग्जाम में बैठाया था। डमी कैंडिडेट नीरज कुमार के एग्जाम पास करवाने पर आरोपी मूल कैंडिडेट गीतेश ने पटवारी की जॉब हासिल की। आरोपी गीतेश जादौन सीकरी डीग के एसडीएम ऑफिस में पटवारी के पद पर तैनात था। वह वर्तमान में निलम्बित चल रहा था। एसओजी ने जांच कर दोनों आरोपियों को दबिश देकर अरेस्ट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *