कोटपूतली में आज दो घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। ये कटौती सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगी। सहायक अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान 33 केवी पानेसिया फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते 33 केवी जीएसएस राजनोता और गोरधनपुरा चौकी के सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


