कोटा चम्बल-रिवर फ्रंट पर भी याचिका दायर होने वाली है:UDH मंत्री बोले- मामला NGT में; सेवन वंडर्स को लेकर बोले- किस कालखंड में निर्माण हुआ जांच करेंगे

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। मंत्री की ओर से अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 142 लाख रुपए की लागत से बनाए गए पार्क का लोकार्पण किया और 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मंत्री खर्रा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का मत रहेगा कि निर्माण गलत हुआ है, तो फिर जिस कालखंड में यह काम हुआ उस कालखंड में कब कैसे किसके प्रस्ताव से काम हुआ इसकी निष्पक्ष जांच करके आगे की जांच करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और विधायक अनीता भदेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत झील के किनारे निर्माण हुआ है। उसको लेकर एनजीटी में मामला दर्ज हुआ था। वहां से चलते-चलते सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश हुआ है और उसी के अंतर्गत उनको तोड़ने की प्रक्रिया शुरुआत हुई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम आदेश दिया है, अंतिम निर्णय से पहले फिर एक पेशी और सरकार से जवाब तलब किया है। प्रयास करेंगे कि हम अपना पक्ष मजबूती के साथ रखें और फिर भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सर्वोच्च न्यायालय का मत रहेगा की निर्माण गलत हुआ है तो फिर जिस कालखंड में यह काम हुआ उस कालखंड में कब कैसे किसके प्रस्ताव से काम हुआ इसकी निष्पक्ष जांच करके आगे की जांच करेंगे। संभवत चंबल रिवर फ्रंट को लेकर भी याचिका होगी दायर कोटा में हुए निर्माण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कोटा का भी मामला एनजीटी में था। परसों मेरे संज्ञान में लाया गया कि कोटा के चंबल रिवर फ्रंट को लेकर भी संभावित माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर होने वाली है। जब न्यायालय का समन आएगा और रिट की प्रति आएगी तो उसका अध्ययन करने के बाद ही ज्यादा जवाब देने में सक्षम रहूंगा। मंत्री ने कहा कि किसी न किसी स्तर पर लापरवाही जरूर रही होगी। इसीलिए सर्वोच्च न्यायालय को इतना कठोर कदम उठाने और निर्णय देने को बाध्य होना पड़ा होगा। इस सब की समीक्षा करने के बाद ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय का अंतिम निर्णय आएगा उसके बाद ही विस्तार से चर्चा की जाएगी। अपनी वाणी में संयम रखना जरूरी पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के सवाल पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हम जो लोग सार्वजनिक जीवन में हैं, उन्हें निश्चित रूप से अपनी वाणी में सहम रखना चाहिए। ज्ञानदेव आहूजा ने क्या कहा और क्या नहीं कहा इसकी मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन मेरा धर मत है कि अगर उन्होंने ऐसी कोई बात कही जिसकी वजह से किसी को ठेस पहुंचे तो भविष्य में उन्हें और सतर्क रहकर अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण पार्क का लोकार्पण करने के बाद मंत्री झाबर सिंह खर्रा पास में बनी अन्नपूर्णा रसोई में पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री की ओर से रसोई में काम कर रही महिला कर्मचारी से साफ सफाई और खाने को लेकर जानकारी ली गई। यूथ कांग्रेस ने मंत्री को दिया ज्ञापन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा की ओर से मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देकर स्मार्ट सिटी के तहत हुए निर्माण के बाद कोर्ट ने तोड़ने के आदेश दिए हैं। इस मामले में जांच करवा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *