ड्रीम अचीवर्स क्लब 11 और 12 अप्रैल 2025 को दुर्गापुरा, जयपुर स्थित फोर्ट रेस्टोरेंट में ‘बैंड बाजा बारात’ नाम से दो दिवसीय लाइफस्टाइल और डिजाइनर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें देशभर व्यवसायी अपने डिजाइन और लाइफस्टाइल उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उदयपुर, जोधपुर, कोलकाता, गाजियाबाद और आगरा जैसे शहरों के व्यवसायी हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में समर सीजन और ट्रैवल फ्रेंडली प्रोडक्ट्स, शादी और कैजुअल वियर, डिजाइनर साड़ियां (कॉटन, हैंड-पेंटेड, सिल्क), लहंगे, चांदी, इमिटेशन और पीतल के आभूषण, हस्तनिर्मित खाद्य पदार्थ जैसे मसाले, कुकीज़, चॉकलेट, साबुन, गिफ्टिंग आइटम, हैंड बैग्स और प्राकृतिक स्किन केयर उत्पाद शामिल होंगे। ड्रीम अचीवर्स क्लब की मीनाक्षी जैन ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देता है, जिससे वे अपने ब्रांड को प्रमोट कर सकें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। यह प्रदर्शनी उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर होगी जो समर शॉपिंग, शादी की तैयारियों या अनोखे हस्तनिर्मित उत्पादों की तलाश में हैं। प्रदर्शनी में आप लाइव स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। यह एक ऐसा मंच है जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं।


