पंचायती राज चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। कोटा जिला परिषद के वार्डों के जारी किए गए ड्राफ्ट को लेकर आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा खत्म हो गई है। आपत्ति के निस्तारण के बाद फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशन होगा। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार मीना ने बताया कि जिले में पहले 5 पंचायत समिति (लाडपुरा, खैराबाद, सांगोद, सुल्तानपुर व इटावा) थी। अब चेचट नई पंचायत समिति बनी है। जिले में अब 6 पंचायत समिति हो गई है। जिला परिषद में पहले 23 वार्ड थे। जिला परिषद के वार्डों पुनर्गठन में दो वार्ड नए बनाए गए है। वर्तमान में जिला परिषद में 25 वार्ड हो गए। सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा पंचायत समिति में 5-5 वार्ड, लाडपुरा पंचायत समिति में 4 व चेचट ओर खैराबाद पंचायत समिति में 3-3 वार्ड बनाए गए है। ग्राम पंचायतों के हिसाब से सबसे बड़ा वार्ड सुल्तानपुर पंचायत समिति में है। यहां वार्ड नम्बर 16 में 17 ग्राम पंचायत है। जबकि सुल्तानपुर पंचायत समिति में वार्ड 24 व लाडपुरा पंचायत समिति में वार्ड 3 सबसे छोटे वार्ड है। इनमें 5-5 ग्राम पंचायत शामिल है। जिले में पहले 156 ग्राम पंचायती थी जिनमें से तीन ग्राम पंचायत का नगर निगम में विलय हो गया। पुनर्गठन के बाद 57 ग्राम पंचायत बढ़ गई है जिले में अब 210 ग्राम पंचायत हो गई। नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आपत्तियां के लिए 7 दिन का समय दिया गया था। 8 जनवरी तक आपत्तियां ली गई है। अब आपत्तियों को देखेंगे उनका निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। ज्यादातर आपत्तियां एक वार्ड से हटाकर दूसरे में वार्ड में जोड़ने को लेकर है। जिला परिषद कोटा के पुनर्गठित /पुनर्निर्धारण में वार्डों की स्थिति


