रायसेन में करंट से 11 साल की बच्ची की मौत:खेत से लौटते समय बोरवेल के तारों की चपेट में आई

रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 साल की बच्ची पायल की मौत हो गई। बच्ची खेत से लौटते समय खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे उसे करंट लग गया। जानकारी के अनुसार, पायल अपने बड़े पिता को खेत पर खाना देने गई थी। वापस आते समय बोरवेल के खुले तारों में करंट आ रहा था। जैसे ही बच्ची वहां से गुजरी, उसे तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन तुरंत पायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता गुलाब सिंह मीना ने बताया कि शाम को ही वे बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां शव को मरच्युरी में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव के रघुवीर मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। पायल के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *