कोटा-झालावाड़ सिटी मेमू ट्रेन पहली बार घाटोली स्टेशन तक रवाना, घाटोली से झालावाड़ सिटी के बीच मेमू भी चलाई जाएगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल में हिरनोदा-फुलेरा-भांवस ा रेल खण्ड पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण कोटा मंडल होकर जाने वाली दो ट्रेन एक ट्रिप निरस्त एवं दयोदय एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस एक ट्रिप आंशिक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर एवं गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस खातीपुरा-अजमेर के बीच दोनों दिशाओं में 2 फरवरी को आंशिक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर 1 फरवरी एवं गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 2 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होकर सांगानेर अजमेर के बीच दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 79601 अजमेर-गंगापुर सिटी, गाड़ी संख्या 79602 गंगापुर सिटी-अजमेर 1 फरवरी को दोनों दिशाओं अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 22988 आगरा फोर्ट-अजमेर 2 फरवरी को दोनों दिशाओं अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। सिटी रिपोर्टर| कोटा कोटा-झालावाड़ सिटी मेमू ट्रेन मंगलवार से पहली बार घाटोली तक के लिए रवाना हुई। अब तक इस रूट पर यात्रियों के लिए रेल सेवा अकलेरा स्टेशन तक ही थी, जिसको विस्तारित कर जूनाखेड़ा तक किया गया है। साथ ही घाटोली-झालावाड़, सिटी-घाटोली के बीच नव निर्मित रेल लाइन पर गाड़ी संख्या 06605 / 06606 नई स्पेशल मेमू गाड़ी का शुभारंभ भी किया गया। गाड़ी संख्या 61614 कोटा-घाटोली मेमू ट्रेन, कोटा से शाम 7.20 बजे रवाना हुई। झालावाड़ सिटी 9.8 बजे, झालरापाटन 9.19 बजे, जूनाखेड़ा 9.32 बजे, अकलेरा 9.54 बजे आगमन कर रात 10.45 बजे घाटोली स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 61613 घाटोली-कोटा मेमू ट्रेन, घाटोली से 15 जनवरी को सुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर अकलेरा 4.54 बजे, जूनाखेड़ा 5.29 बजे, झालरापाटन 5.42 बजे, झालावाड़ सिटी 5.53 बजे आगमन कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर रूकते हुए सुबह 8.20 बजे कोटा पहुंचेगी। घाटोली-झालावाड़, सिटी-घाटोली के मध्य नई स्पेशल गाड़ी 06605 घाटोली-झालावाड़ सिटी मेमू, घाटोली से मंगलवार रात 11 बजे प्रस्थान कर अकलेरा 11.18 बजे, जूनाखेड़ा 11.44 बजे, झालरापाटन 11.57 बजे आगमन कर झालावाड़ सिटी रात 12.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06605 झालावाड़ सिटी-घाटोली मेमू, 15 जनवरी को सुबह 3.15 बजे प्रस्थान कर झालरापाटन 3.22 बजे, जूनाखेड़ा 3.34 बजे, अकलेरा 3.59 बजे आगमन कर सुबह 4.30 बजे घाटोली पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि घाटोली से ट्रेन को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि हरी झंड़ी दिखाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *