कोटा| गवर्नमेंट कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता पुलिस उप अधीक्षक यातायात कोटा सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा की सड़क दुर्घटनाओं में 18 से 35 वर्ष के युवाओं की मृत्यु सबसे ज्यादा होती है। युवा पीढ़ी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। प्रिंसिपल प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव, सहायक निदेशक डॉ. गीताराम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. सुलेखा जोशी ने यातायात के नियमों की सार्थकता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. सुनीता भार्गव रीना कुमारी आदि मौजूद रहे।


