कोटा| चाइनीज मांझे से लोग पतंग नहीं उड़ा पाएं और इससे पक्षी और लोग घायल नहीं हों, इसके लिए पुलिस ने सोमवार को मकर संक्रांति पर पुराने कोटा में ड्रोन से निगरानी करवाई। माइक पर अनाउंस भी करवाया कि चाइनीज मांझे से पतंग नहीं उड़ाएं। डीएसपी राजेश टेलर ने बताया कि रामपुरा, मकबरा और कैथूनीपोल पुलिस की टीमों ने अपने-अपने इलाके में ड्रोन उड़ाकर छतों पर पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखी गई। वहीं कुन्हाडी सीआई अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने स्वागत कॉलोनी बालिता रोड कुन्हाड़ी में नरेन्द्र कुमार शर्मा की दुकान से चाईनीज मांझा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। बोरखेड़ा सीआई रमेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने बजरंग नगर के पास से पतंग की दुकानों पर चैकिंग की। आरोपी अनस शेख को प्रतिंबंधित चाईनीज मांझा की बिक्री करते हुए तीन रोल सहित गिरफ्तार किया। जागरूकता रैली निकाली : पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी सोनल गुप्ता की टीम ने शहर में चाइनीज मांझा रहित मकर संक्रांति मनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत नयापुरा शहीद स्मारक रोड पर जागरूकता रैली निकाली गई।


