कोटा झालावाड़ हाईवे पर पलटा संतरे से भरा ट्रक:बिखरे संतरे देख ग्रामीणों ने मचाई लूट; ट्रक में भरे कट्टे और कैरेट उठाकर सीधे घर ले जाते दिखे

कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे NH-12 पर दरा घाटी के बाहर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। झालावाड़ से कोटा आ रहा संतरे से भरा ट्रक RJ52GB3947 अनबैलेंस होकर अचानक सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ट्रक में लदे कई क्विंटल संतरे खाई में बिखर गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वहां संतरों की खुली लूट मच गई। ग्रामीण ट्रक में भरे कट्टे और कैरेट उठाकर सीधे घर ले जाते दिखे। सूचना के बावजूद ट्रक अभी भी खाई में ही पड़ा है और हाईवे किनारे संतरे बिखरे नजर आ रहे हैं। मौके की तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि ग्रामीण ट्रक के आसपास जुटे हैं और बिना किसी रोक-टोक के संतरे भरकर ले जा रहे हैं। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बड़ी मात्रा में माल गायब हो गया। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बनी, हालांकि स्थिति अब सामान्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *