कोटा ट्रैफिक पुलिस ने 10 दिन में 3742 चालान काटे:66 बाइक जब्त, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान 1 से 31 जनवरी तक

कोटा पुलिस की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। शहर में तेज स्पीड में पावर बाइक चलाने, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा है। साथ ही पावर बाइकों को जब्त किया जा रहा है। किसी संदिग्ध के पास अवैध मादक पदार्थ या फिर धारदार हथियार पाया जाता है तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक टीआई पूरन सिंह ने बताया- 1 जनवरी से 10 जनवरी तक कुल चालान 3742 काटे जा चुके हैं। कार के ओवर स्पीड के चालान 1696 और शराब पीए हुए 14 व्यक्तियों के 185 में कार्यवाही की है। 13 बुलेट बाइक के साइलेंसर खुलवाए है जो तेज आवाज करते हुए पटाखे फोड़ते है। वहीं 10 जनवरी तक 66 बाइक भी जप्त की गई है। कागज न होने पर जब्त होंगे कागज ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल तारिक सिद्दीकी ने बताया- एक महीना राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। शहर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष रूप से तेज रफ्तार पावर बाइकों, नाबालिगों के बाइक चलाने वाले आवारा प्रवृत्ति के लड़कों, सड़क पर बाइक चलाते समय बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने वाले युवकों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बाइक के कागज न होने पर उनकी बाइकों को जप्त भी की जा रही है। वाहन चालकों से फूल देकर और माला पहनकर यातायात के नियमों की समझाइश की जाती है। बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पर रोका टोका नहीं जा रहा। न ही उन्हें परेशान किया जा रहा है। शहर में नयापुरा सर्किल कोटडी सर्किल घोड़े वाले बाबा सर्कल पर यह अभियान चलाया जा रहा है। ज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *