चाइनीज माझे से बुजुर्ग की नाक कटी:पुलिस ने मांझा बेचने वाले युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी से पांच चरखे किए जब्त

कोतवाली पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मांझा बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से चाइनीज मांझे के 5 चरखे जब्त किए हैं। वहीं, मांजे की वजह से एक बुजुर्ग की नाक पर कट लग गया। पीड़ित अपनी बेटी को एग्जाम दिलाने के लिए डूंगरपुर आया था। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि एसपी मोनिका सैन के निर्देश पर चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को उदयपुरा में एक युवक द्वारा चाइनीज मांझा बेचने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। इस दौरान एक युवक चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया। वहीं, उसके पास मिले एक कट्टे में चाइनीज मांझा रखा था। जिस पर पुलिस ने चाइनीज मांझे के 5 चरखे जब्त करते हुए युवक अनिल पुत्र अमृतलाल पटेल को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी ओर शहर के मुरला गणेश रोड पर चाइनीज मांजे से एक बुजुर्ग की नाक पर कट गया। बुजुर्ग महेंद्र कुमार बरडा अपनी बेटी को सेकेंड ईयर का एग्जाम दिलाने डूंगरपुर आ रहे थे। इस दौरान चाइनीज मांझा की चपेट में आ गया। इससे उसकी नाक पर कट लग गया। बुजुर्ग ने अस्पताल में जाकर इलाज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *