कोटा दक्षिण नगर निगम बोर्ड की बैठक 3 मिनट चली:वंदे मातरम से शुरू, राष्ट्रगान के बाद बैठक खत्म, कांग्रेसी पार्षदों ने ‘महापौर चोर है’ के नारे लगाए

कोटा दक्षिण नगर निगम बोर्ड की बैठक 3 मिनट चली। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले वंदे मातरम गाया गया। इसके महापौर ने बजट अनुमोदन किया। बीजेपी के पार्षदो ने दोनों हाथ खड़े करके जयश्री राम व वंदेमातरम के नारे लगाए। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और बैठक खत्म हो गई।कांग्रेसी पार्षदो ने महापौर चोर के नारे लगाए। बैठक के बाद महापौर राजीव भारती अग्रवाल नगर निगम से निकल गए। बैठक में अन्य जनहित या पार्षदों से जुड़े अन्य किसी भी बिंदु को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। इतिहास में काला दिन,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो महापौर का नाम
उपमहापौर पवन मीणा ने कहा यह कोटा नगर निगम दक्षिण का दुर्भाग्य है। आज इतिहास में काला दिन के नाम पे रचा जाएगा। बोर्ड की बजट बैठक में बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह बैठक आज मात्र 1 मिनट में पूरी की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में महापौर राजीव भारती अग्रवाल का नाम जोड़ा जाना चाहिए। शहर के मुद्दों के लिए, गंभीरता के लिए, चर्चाओं के लिए बोर्ड बैठक की जाती है। लेकिन आज बोर्ड की बैठक को 1 मिनट में पूरा किया गया है। यह अपने आप में दुर्भाग्य है। ये अभी तक का सबसे फेल्योर बीजेपी का बोर्ड है। सबसे फैल्योर महापौर है। इन्होंने भ्रष्टाचार का नया रूप अपनाया है। इसबार 796 करोड़ खर्च और 844 करोड़ की आय इस बार बजट में वित्तीय वर्ष 2025 26 में 844.72 करोड़ रूपए की आय और और 796. 31 करोड रूपए के व्यय प्रावधान रखा । ये पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट से आय में 553.68 करोड़ रूपए और व्यय में 507. 60 करोड़ रूपए अधिक है। इसी प्रकार पिछले वित्तीय वर्ष के स्वीकृत बजट से तुलना करें तो ये आय में 387.03 करोड़ और व्यय में 346.3 करोड़ रूपए अधिक है। पिछले साल बजट पारित नहीं हो पाया पिछले वर्ष तत्कालीन आयुक्त और महापौर के बीच पालना रिपोर्ट तैयार नहीं होने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते दक्षिण नगर निगम अपना बजट, बोर्ड में पारित नहीं करवा पाई और बजट पारित नहीं हो पाया था।
नियमानुसार हर साल 15 फरवरी तक नगर निकायों को बजट, बोर्ड में पारित करवाना होता है। यदि इस दिन तक बजट पारित नहीं होता है तो निकाय प्रशासन बजट राज्य सरकार को भेजता है। जिसे राज्य सरकार पारित करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *