कोटा में आज भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात जिला कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर 7, महामंत्री 2, मंत्री 7, एक कोषाध्यक्ष, एक मुख्य प्रवक्ता, पांच प्रवक्ता, एक प्रकोष्ठ संयोजक और एक प्रकोष्ठ सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को देहात क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का कार्य करेगी। देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र काला (राजगंजमण्डी), नन्दकिशोर मालव (पीसाहेडा) पवन हाड़ा (खातौली) राजाराम (मायला), रमाकान्त गौतम (मंडाना), अनुराधा मीणा (बोरखेड़ा), राजनिता मेघवाल (डूंगरज्या) नियुक्त किए गए। महामंत्री पद पर भगवान धाकड (रामगंजमण्डी) विशाल शर्मा (कनवास) व मंत्री पद पर रामबिलास सुमन (मवासा), प्रेरणा गौतम (कोटडादीपसिंह), सुल्तान बैरवा (खातौली), श्री शोभाराम भील (जगपुरा), श्री महेन्द्र शर्मा (सांगोद), श्री प्रेमराज बंजारा (कसार) एवं राजेश कुमारी प्रजापति (विनायका) को दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार गर्ग (सांगोद) बनाए गए। मुख्य प्रवक्ता नारायण गोयल (कोटा), जबकि प्रवक्ता के रूप में लेखराज बैरवा (इटावा), शिवराज नागर (देवली), रणजीत आर्य (पीपल्दा) एवं वर्षा जैन (रामगंजमण्डी) सतपाल सिंह मान मोरपा को जिम्मेदारी दी गई। प्रकोष्ठ संयोजक राजेश शर्मा (सोगरिया), प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार उदयवाल (कसार) बनाए गए।
सोशल मीडिया संयोजक भुवनेश गोस्वामी (बड़ोद) सहसंयोजक आकाश यादव (जुल्मी), आईटी संयोजक रितेश वैष्णव (सांगोद) व सहसंयोजक जग्गूराम रेगर (धूलेट) नियुक्त हुए। मीडिया संयोजक नरेन्द्र चौहान (खेड़ा रामपुर) व सहसंयोजक ज्योति मेवाडा (कसार) बनाए गए। कार्यालय मंत्री कमलेश वैष्णव (सीमलिया), सहकार्यालय मंत्री चन्द्रप्रकाश मोदी (सारोला) नियुक्त हुए। मन की बात प्रमुख बादल नायक (ताथेड़), लाभार्थी प्रमुख गोविन्द नागर (दीगोद), हरदेव यादव (बावड़ीखेड़ा), युवा प्रमुख चौथमल गुर्जर, (कोलाना) महिला प्रमुख हेमलता मेरा रामगंज मंडी वरिष्ठ जन प्रमुख सीताराम मीणा (नीमसरा) बनाए गए।


