प्रतापगढ़ के सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन को देर रात को जब्त किया है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। खैर की लकड़ी से लदे पिकअप को पकड़ा उप वन संरक्षक (वन्यजीव), चित्तौड़गढ़ मृदुला सिंह के निर्देश पर अभयारण्य में लगातार सघन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सहायक वन संरक्षक (वन्यजीव), धरियावद राम मोहन मीना के नेतृत्व में पांचागुड़ा और रणा नाका स्टाफ ने रात्रि गश्त के दौरान धोलिया मुंडला क्षेत्र से खैर की लकड़ी से लदे वाहन को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान पांचागुड़ा नाका इंचार्ज कन्हैया मीना, रणा नाका इंचार्ज खेमराज पटेल, वन रक्षक कालूराम, अनिल कटारा, बाबूलाल और होमगार्ड कर्मी मौजूद रहे। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई वन विभाग ने इस मामले में राजस्थान वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीएफ राम मोहन मीना ने बताया- वन और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीतामाता टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर और सघन गश्त का पूर्व निर्धारित शेड्यूल बनाकर पालन किया जा रहा है।


