कोटा पुलिस ने 2 करोड़ की नशे की खेप पकड़ी:कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ले जा रहा था 400 ग्राम स्मैक, जयपुर रूट पर होनी थी सप्लाई, तस्कर गिरफ्तार

सिटी पुलिस ने ऑपरेशन नश्वर अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। रानपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर के पास से 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी है जो जयपुर रूट पर सप्लाई होनी थी। पुलिस ने तस्कर रामलाल तंवर (33), महुआ खो, थाना अकलेरा जिला झालावाड़,हाल निवासी रामनगर कॉलोनी थाना अकलेरा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी के काम में ली गई क्रेटा कार भी जब्त की है। नए साल में नशे के खिलाफ सिटी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई है। रानपुर थाना सीआई मांगेलाल यादव ने बताया कि सिटी पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस चौकी जगपुरा के सामने नाकाबंदी जारी है। नाकाबंदी के दौरान गुरुवार रात को झालावाड़ की तरफ से एक काले रंग की क्रेटा कार आती दिखाई दी। नाकाबंदी देखकर चालक ने गाड़ी घुमाने की कोशिश की। संदिग्ध होने पर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ा। तलाशी में कार के डैश बोर्ड में 400 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए के आसपास है। पूछताछ में आरोपी ने ये नशे की खेप जयपुर,टोंक, सवाई माधोपुर में सप्लाई करने की बात बताई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *