कोटा- बारां हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर:एक ट्रक पलटने से अनाज सड़क पर बिखरा, वाहनों का लगा जाम

कोटा- बारां हाइवे पर मंगलवार देर रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक पलट गया और उसमें भरा अनाज सड़क पर बिखर गया। घटना अंता थाना क्षेत्र के रावणजी काडोल गांव के पास की है। दोनों ट्रक कोटा से बारां की तरफ जा रहे थे। एक ट्रक में अनाज भरा था। दूसरा ट्रक सीमेंट, राख में चलने वाला कैप्सूल था। हादसे के बाद एक तरफ सड़क पर यातायात बाधित रहा। सुबह पुलिस की टीम वाहनों को हटाने के काम में लगी रही। अंता थाना एसएचओ दिग्विजय सिंह ने बताया- घटना देर रात 11 बजे के आस-पास की है। दोनों ट्रक कोटा की तरफ से आ रहे थे और बारां की तरफ जा रहे थे। रात को हाइवे पर कोहरा होने के चलते एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक के टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक पलट गया। हालांकि एक्सीडेंट में कोई जनहानि नहीं हुई। आज सुबह दोनों वाहनों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है। हादसे में किसी के चोट नहीं लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *