ट्रक ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक:पीछे से आ रहा डंपर टकराया, केबिन में फसने से ड्राइवर की मौत

हाईवे पर चल रहे एक ट्रक ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा डंपर ट्रक से टकरा गया।हादसे में कैबिन में फंसने से डंपर ड्राइवर की मौत हो गई । मामला पुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा पुलिया के निकट का है।मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हाइवे पर चल रहे एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया,पीछे आ रहा डंपर ट्रक से टकरा गया।हादसे में डंपर ड्राइवर की केबिन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू की। पुर थाने के हेड कांस्टेबल पीरू लाल ने बताया कि महेंद्र नाथ पिता नंदा नाथ (35) निवासी रूपाहेली थाना गुलाबपुरा बीती रात को डंपर लेकर अपने गांव रूपहली जा रहा था, इसी दौरान लक्ष्मीपुरा पुलिया के समीप देर रात को करीब 2.30 बजे आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से डंपर ट्रक से टकरा गया।हादसे में महेंद्र कैबिन में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से केबिन से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया ,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी। उनके आने के बाद थाना पुलिस ने आज बुधवार को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी पहुंच पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *