पीतल के बर्तन चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार:2 दिन पहले सूने मकान में की थी वारदात, पुलिस ने 48 घंटे में ही किया खुलासा

धौलपुर के बसेडी कस्बे में सूने मकान में घुसकर हुई पीतल के बर्तनो की चोरी करने के मामले में 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना का 48 घंटे में पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी किये गए बर्तनों को भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि 2 दिन पूर्व तीन चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर सूने मकान से चोर करीब 1 लाख रुपए के पीतल और तांबे के बर्तन चुरा कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज होने के बाद मुखबिर के जरिए चोरों की पहचान कर ली गई। उन्होंने बताया कि चोरी के मामले में श्यामू पुत्र रामनरेश उर्फ फुलकिया ठाकुर निवासी फूलपुरा तिमासिया थाना बसेडी, रविकान्त पुत्र सुरेशचन्द जाटव निवासी गपुआपुरा थाना बसेडी और दीपेश पुत्र राधेश्याम कोली निवासी बृजफल का पुरा थाना बसेडी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से चोरी किये गए पीतल के बर्तनों को भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शातिर चोर सूने मकानों की रैकी करके रात को आसपास के गांवों व कस्बों में नकबजन व चोरी करने के आदी हैं। इनसे अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही। कंटेंट:- अंकित गर्ग बसेड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *