हादसे में घायल युवक की मौत:मजदूरी कर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

प्रतापगढ़ के अरनोद में एक सड़क हादसे में घायल अशोक (27) पुत्र रामलाल की मौत हो गई। अशोक मजदूरी कर घर लौट रहा था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अशोक को एंबुलेंस से उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई बंसीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अशोक मजदूरी के लिए अरनोद गया था और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरनोद थाने के जांच अधिकारी शिवलाल ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक के बड़े भाई बंसीलाल ने बताया कि अशोक रोजाना गांव दीवाला से अरनोद मजदूरी करने आता था। हादसे में उसकी मौत से परिवार शोक में है। बताया जा रहा है कि अशोक की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है और अब उसके परिवार में सिर्फ एक बेटी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *