कोटा मंडल DRM पहुंचे सवाई माधोपुर:घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा, अधिकारियों को जांच करने के दिए निर्देश

बीते दिन मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके बाद आज कोटा रेल मंडल डीआरएम अनिल कालरा सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुवार शाम पटरी से उतरी मालगाड़ी के मामले में दुर्घटना स्थल का दौरा किया और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से सम्पूर्ण जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। डीआरएम अनिल कालरा ने रेलवे यार्ड के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी के मामले में तकनीकी अधिकारियों को भी मौके पर ही बुलाया। प्राथमिक रूप से बताया जा रहा है कि ट्रैक बदलने के दौरान अचानक से एक पटरी के टूटने के कारण यह हादसा घटित हुआ था और चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। गनीमत रही इस दौरान कोई जनहानि घटित नहीं हुई। मौके पर पहुंचे डीआरएम ने रेल अधिकारियों को गहनता पूर्वक मामले की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही मौका स्थल पर पड़ी हुई बोगियो को तुरंत प्रभाव से हटाने व रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन किसी भी तरह का बयान देने को वे तैयार नहीं हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *