कोटा में आवासीय इलाके में पहुंचा सियार:पार्क के पास बैठा था, हडकंप मचा, रेस्क्यू कर चिडिय़ाघर में रखा

कोटा के श्रीनाथपुरम इलाके में बुधवार को एक सियार आ गया। सियार को पार्क के पास बैठा देख लोगों में हडकंप मच गया। सूचना के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब नौ बजे लोग श्रीनाथपुरम बी के पार्क में घूमने गए तो गाड़ी के पास सियार नजर आया। इसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। आस पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि सियार की तरफ से किसी तरह की कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने सुरेश गोस्वामी को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे सुरेश ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर फॉरेस्ट की टीम पहुंची और सियार का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के एसीएफ पकंज कुमार ने बताया कि अभी सियार को रेस्क्यू कर चिडिय़ाघर में रखा है। उसके ऊपर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं थे। जब उसका रेस्क्यू किया गया तो डर की हालत में था। संभवत: वह खाने की तलाश में अपने झुंड से अलग हो गया। जिस इलाके में उसका मूवमेंट हुआ है वह जंगल का इलाका भी आस पास है। ऐसे में वह आवासीय इलाके में पहुंच गया। अभी सियार को डॉक्टर से चैक करवाया है। दो तीन दिन निगरानी में रखने के बाद उसे जंगल में रिलीव किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *