कोटा में काम करते वक्त युवक को हार्टअटैक आया, मौत:बेहोश होकर गिरा; घर में अकेला कमाने वाला था

कोटा में युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से बजरी (रेती) खाली कर रहा था, इस दौरान वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव एमबीएस अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया गया। मृतक की पहचान बाबूलाल केवट (38) के रूप में हुई है। यह घटना आर.के. पुरम थाना क्षेत्र में हुई। रिश्तेदार रमेश केवट ने बताया कि बाबूलाल मूल रूप से अंता के रायपुरिया गांव का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ बालिता इलाके में रहता था। वह लहसुन मंडी में एक व्यापारी के यहां दिनभर काम करता था और रात में भी मजदूरी के लिए निकल जाया करता था। तीन बेटियां का पिता था बाबूलाल
रमेश केवट ने बताया- कल भी मंडी से आने के बाद दोबारा मजदूरी पर निकल गया था, वहीं पर उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह अचेत हो गया। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल बेहद गरीब परिवार से था, उसकी तीन छोटी बेटियां हैं और घर में कमाने वाला वही अकेला था। रिश्तेदार ने बताया कि आर.के. पुरम थाना पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार अब गहरे सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *