दूसरे दिन भी तनावपूर्ण हालात, नहीं हुआ पोस्टमार्टम:दामाद की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन, सेमारी में सास और 4 साल के नाती की हत्या का मामला

सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सास और 4 साल के बच्चे की हत्या करने के मामले में दूसरे दिन रविवार को भी गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया सहित 4 थानों का जाब्ता तैनात है। वहीं, परिजन और ग्रामीण मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक ये दोनों मांगे पूरी नहीं होती, वे शव को नहीं उठाएंगे। शव सलूंबर हॉस्पिटल मोर्चरी में रखा है। पुलिस के अधिकारी परिवारजनों से वार्ता कर समझाइश में जुटे हैं। पुलिस का उन्हें कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें जिलेभर और इसके आसपास लगातार ​दबिश दे रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। जो जाब्ता यहां लगाया, उसे आरोपियों को पकड़ने में लगाते: सरपंच
गोडासर पंचायत सरपंच राजेन्द्र मीणा ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए लगातार समझाइश में जुटी है। जबकि जितना जाब्ता पुलिस ने गांव में लगाया हुआ है उतना आरोपी को पकड़ने के लिए लगा देते तो वह पकड़ा जाता लेकिन आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए। आरोपी नहीं पकड़े जाने तक परिजन शव नहीं उठाएंगे। आसपास के गांवों के सामाजिक पंचों की मौजूदगी में पुलिस और परिवार के साथ लगातार वार्ता चल रही है। पेट-छाती और सिर पर वार करके की थी हत्या
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे सेमारी इलाके के गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में धारदार हथियार से वार किया था। देर रात घर में से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। पड़ोसी पहुंचे तो हैरान रह गए। सामने गौरी(65) और उसके नाती सुरेन्द्र(5) के लहूलुहान शव पड़े थे। दोनों के पेट व छाती पर कई वार किए गए थे। सिर में भी गंभीर चोटें थी। गौरी के पैर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके पैर के टुकड़े कर चांदी के कड़े ले गए। घटना के समय परिवार पड़ोस में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गया था। तभी बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। 5 वर्षीय मृतक सुरेन्द्र बड़ी बेटी शारदा पति रमेश का बेटा है। कुछ दिन पहले ही अपने नानी के घर आया था। मृतक के पति ने दामाद पर लगाया था हत्या का आरोप
एक दिन पहले ही मृतक महिला के पति धन्ना मीणा ने उसके दामाद गंगाराम मीणा पर उसकी पत्नी और नाती की हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना था कि दामाद आए दिन नशा कर बेटी से झगड़ा करता है, कई बार टोकने से वो नाराज था। बार-बार धमकी देता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *