राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मौसम ने करवट ली है। बादल छंट गए और अब कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया है। हल्की सर्द हवाओं ने कोटा शहर को और ठंडा कर दिया, जहां न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों में दिन का पारा भी तीन डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले एक-दो दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। कोटा में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई, जबकि 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। सुबह और शाम की सैर करने वाले लोग अब घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मंगलवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन सूरज की किरणें बीच-बीच में झांकती रहीं। फिर भी, ठंडक और गलन का असर हर कहीं महसूस हो रहा है। ठंड इतनी बढ़ गई है कि देर रात से ही ओस गिरनी शुरू हो जाती है, और सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहता है। पार्कों, हरियाली वाली जगहों और खेतों में ओस की बूंदें रहने नजर आ रही हैं। पिछले एक हफ्ते में तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों को हैरान कर रहा है। न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास घूम रहा है, जबकि अधिकतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 5 दिनों ये रहा तापमान


