कोटा में कोहरे से हादसा, दोनों पैर कटे, 1 मौत:700 मीटर के दायरे में तीन एक्सीडेंट, 8 वाहन भिड़े, एम्बुलेंस में घुसा ट्रक

कोहरे के कारण कोटा में 700 मीटर के दायरे में तीन अलग-अलग हादसों में 8 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि एक ट्रक ड्राइवर के दोनों पैर कट गए। हादसा कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके के कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुआ। 1 मौत 1 के पैर कट गए उद्योग नगर एएसआई शूरवीर सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे थाने पर सूचना मिली कि ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचे तो बीच हाईवे पर किसी ट्रक से माल खाली हुआ था। जिस वजह से ट्रक फंस गया। पीछे से आ रहे सीमेंट के कैप्सूल ट्रक ने आगे वाले ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने आगे वाले ट्रक को टक्कर मारी। इस एक्सीडेंट में तीन ट्रक आपस में भिड़े। जिसमें बीच वाले ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में इसी ट्रक का खलासी घायल हो गया। 200 मीटर दूर घना कोहरा होने की वजह से ट्रक और एक एम्बुलेंस पंच कार आपस में टकरा गई। यहां एम्बुलेंस में चार सवारी और कार के अंदर 5 से 6 सवारी बैठी थी। जो कि घायल हो गई। 200 मीटर पीछे फिर कोहरे की वजह से दो ट्रक आपस में भिड़ गए यहां एक ट्रक ड्राइवर के दोनों पैर कट गए। हाईवे पर लगा जाम एएसआई सूरवीर सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम लग गया था। यहां पर गैस कटर, जेसीबी, हाइड्रा की मदद से आपस में भिड़ी गाड़ियों को अलग करवाया घायलों को अस्पताल भिजवाया। उद्योग नगर थाना पुलिस थाना अधिकारी और कोटा शहर एडिशनल एसपी मौके पर है जाम खुलवाया जा रहा है। फोटोज में देखें हादसे की तस्वीरें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *