कोटा में गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा:12 दिन में दूसरी घटना, पंचायत सचिव बोले, गौशाला को नोटिस देंगे

कोटा में एक बार फिर गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का मामला आया है। घटना रामगंजमंडी में घाटोली पंचायत की 27 जनवरी की है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद घाटोली पंचायत के सचिव ने गौशाला के महाराज को नोटिस देकर पाबंद करने की बात कही है। कोटा में गाय के शव की बेकद्री की 12 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले खेड़ा रूधा पंचायत में भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। पंचायत सचिव बाली शेखावत ने बताया की घटना मंगलवार की है। घाटोली में मेघवाल बस्ती में निर्मला गौशाला में गाय की मौत हुई थी। गौशाला संचालक ने पंचायत को सूचना नहीं दी। उन्होंने गांव के किसी व्यक्ति को बुलवाकर शव को उठाया। जबकि पंचायत की तरफ से मुर्दा मवेशी उठाने के लिए कालू नाम का व्यक्ति लगा रखा है। इस संबंध में गौशाला के महाराज को नोटिस जारी करेंगे। निर्मला गौशाला के महाराज रामकुमारदास ने बताया की गौशाला में 220 गाय है। मंगलवार को बारिश थी। शाम 6 बजे करीब गौशाला के बाहर लावारिस गाय मरी हुई पड़ी थी। इसकी सूचना देने पंचायत में किसी लडके को भेजा था। पंचायत में कोई नहीं मिला। इसके बाद रवि नाम के लड़के को बुलाया। गली में जेसीबी लाने की जगह नहीं थी। वो गली के बाहर ट्रैक्टर से ले गया। फिर वहां से जेसीबी से उठाकर गांव के बाहर दफनाकर आया। रवि को गांव वाले हर साल 5 किलो अनाज देते है। वो घरों के बाहर पड़े रहने वाले मुर्दा मवेशियों को उठाकर लें जाता है। ये खबर भी पढ़े-कोटा में गाय के शव को 1 किलोमीटर तक घसीटा;VIDEO:हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई; पंचायत ने ट्रैक्टर ड्राइवर को नोटिस किया जारी कोटा में एक व्यक्ति ने गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर 1 किलोमीटर तक घसीटा। चेचट थाना क्षेत्र की खेड़ा ग्राम पंचायत में किसी व्यक्ति की पालतू गाय का निधन हो गया था। उसने गाय के शव को दूसरी जगह डलवाने के लिए ट्रैक्टर बुलाया। ड्राइवर ने गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधा और घसीटते हुए ले गया। उसने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर शव डाल दिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *