कोटा में लगातार चार दिनों से बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। हालांकि न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ठंडी हवा चलने का भी दौर जारी है वही मिनिमम विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई पिछले तीनों दिनों में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे आकर 21.6 पर पहुच गया। वही न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 14.3 डिग्री सेल्सियस पहुच गया। तीन दिनों से तापमान में हुए बदलाव के बाद सर्दी का असर देखा जा सकता है। सुबह शाम को सर्दी का असर ज्यादा नजर आता है। मिनिमम विजिबिलिटी भी 2000 से घट कर 800 मीटर रह गई। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर गुजर रहे वाहन भी अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं। बादल होने की वजह से सूर्य देव भी पूरी तरह से नहीं निकल पा रहे। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से मावठ की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि बारिश होने की संभावना जताई गई थी।


