कोटा में टैंक ब्लास्ट का मॉक ड्रिल,VIDEO:पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंचीं, घायलों को बचाने की स्थिति का अभ्यास किया

कोटा के हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) गैस डिपो पर टैंक में ब्लास्ट को लेकर मॉक ड्रिल हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान टैंक में ब्लास्ट की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- दोपहर करीब ढाई बजे मंडाना स्थित एचपी गैस डिपो में टैंक फटने से भीषण आग लगने की सूचना मिली।इस घटना में 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आग लगातार फैल रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए सूचित किया गया। एसपी सुजीत शंकर ने बताया- वे स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा, एडीएम अनिल सिंघल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। नगर निगम की तीन दमकलें और एम्बुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। एचपी डिपो के फायर फाइटिंग सिस्टम को सक्रिय किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान टैंक फटने, आग लगने और घायलों को बचाने की स्थिति का अभ्यास किया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *