कोटा में ट्रैक्टर ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत:स्कूटी से घर लौट रहा था, सड़क पर अचेत मिला, परिजन बोले, सिर पर थी अंदरूनी चोट

कोटा में सड़क पर अचेत मिले ट्रैक्टर ड्राइवर की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने सिर पर अंदरूनी चोट बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई हैं। और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। ट्रैक्टर ड्राइवर शिवराज मीणा (33) मुलरूप से बारां जिले का रहने वाला था। पिछले दो साल से कोटा में रहकर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार सुबह शिवराज भामाशाहमंडी पुलिया के पास अचेत हालत में पड़ा मिला था। जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई धनराज ने बताया कि शिवराज रायपुरा इलाके में किराए से रहता था। उसकी शादी नहीं हुई। सोमवार की रात की 8 बजे करीब अपने मालिक की स्कूटी से रायपुरा स्थित घर पर लौट रहा था। घर लौटने से पहले उसके भाई के साडू भुवनेश से बात की व ट्रैक्टर मालिक के भी फोन किया। शिवराज रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह पुलिस ने शिवराज के हॉस्पिटल के भर्ती होने की जानकारी दी। हॉस्पिटल आकर देखा तो शिवराज के सिर पर अंदरूनी चोट होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया की शिवराज भामाशाह पुलिया से रायपुरा की और जाने वाली सड़क पर अचेत हालत में पड़ा था। पास के स्कूटी खड़ी थी। उसके शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं थे। हमें शक हैं किसी ने शिवराज के सिर पर डंडे से वार किया हैं। इस कारण उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी हैं। शिवराज का मोबाइल व पर्स भी नहीं मिला। पुलिस को रिपोर्ट देकर निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। अनंतपुरा थाना ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को शिवराज अचेत हालत के सड़क पर पड़ा था। जिसे चेतक मोबाइल टीम ने इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक का पता किया, उसे सूचना दी। घरवालों का पता किया। शिवराज अचेत हालत में मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं। परिजनों की शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *