भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थान क्षेत्र में गुटखा व्यापारी से स्कूटी सहित चार लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के मास्टर माइंड मोहित सिंह सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का संदेश आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शास्त्रीनगर घटनास्थल क्षेत्र में पैदल परेड निकालकर अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया हैं। यह परेड बड़ला चौराहे से शुरू होकर वारदात स्थल तक निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए ओर पुलिस कार्रवाई की तारीफ की। यह था मामला कोतवाली थाने के एएसआई अशोक ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को गुटखा व्यापारी नारायण दास जिनकी गोल प्याऊ चौराहे पर दुकान हैं। वो दिन भर का कलेक्शन एक्टिवा की डिग्गी में रखकर घर पर आ रहे थे, इसी दौरान शास्त्री नगर में उनके घर के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और स्कूटी के साथ कैश लूटकर फरार हो गए। मास्टरमाइंड सहित पांच गिरफ्तार भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इस पूरी घटना को गंभीरता से लिया और विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना का राजफाश किया हैं। पुलिस ने घटना के हुआ मास्टरमाइंड मोहित सिंह सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है यह आरोपी मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं और यहां भीलवाड़ा में फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं इनमें से एक आरोपी ने नारायण दास के यहां सेल्समेन काम भी किया था। पैदल परेड से मौका तस्दीक करवाई इसके तहत आज इन सभी आरोपियों की निशानदेही से मौका तस्दीक करने के लिए आए हैं। जिसमें आरोपियों की पैदल परेड बड़ला चौराहे से शुरू होकर वारदात स्थल तक निकाली गई है। इन सभी से डिटेल पूछताछ की जा रही है।


