कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: कंसुआ, जेके कॉलोनी, डीसीएम चौराहा, डीसीएम रोड, कंसुआ चौराहा, बॉम्बे योजना, सुर सागर, श्री राम नगर, इंदिरा गांधी नगर, विजय लक्ष्मी स्कूल क्षेत्र और कंसुआ शिव मंदिर, अशोका कॉलोनी, वल्लभ नगर इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक: प्रेम नगर द्वितीय, गोविंद नगर चुन्नीलाल का मोहल्ला, कैला माता मंदिर, तेजाजी का चौक, राधा कृष्ण मंदिर , छोटी माता मंदिर , आईपीआईए रोड नंबर-1 व आसपास,काली बस्ती, अग्रवाल पैलेस, नारी निकेतन, नेवाजी पेट्रोल पंप, गौतम स्कूल के आसपास, नांता ईदगाह क्षेत्र, अभेड़ा तिराहा नांता, क्रेशर क्षेत्र नांता इलाकों की 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: महावीर नगर तृतीय, पारिजात कॉलोनी, झालावाड़ रोड, रॉकलैंड होटल, एचडीएफसी बैंक के पास, गुमानपुरा, चंदीराम होटल के पास, छावनी सर्किल, गुमानपुरा थाना क्षेत्र की 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: रायपुरा पेट्रोल पंप के आसपास की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक: कोटड़ी गोरधनपुरा, भोई मोहल्ला, संग्राम की बॉडी, मिडिल स्कूल, कोटड़ी सब्जी मंडी इलाकों की डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: गायत्री विहार, कल्याण विहार, नंद विहार, सोनू विहार, गणेश नगर, मन्ना कॉलोनी, आजाद कॉलोनी अमृत नगर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक: आदर्श नगर, श्रीजी नगर की ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: सुमन कॉलोनी, खटीकों का चौराहा, सैमसन घाट, लक्ष्मी देवी विद्या भवन, ज्ञान सरोवर, श्याम बिहारी कॉलोनी, धन-धन सतगुरु आश्रम, शिवम एन्क्लेव, ज्ञान सरोवर-प्रथम, सत्यम एन्क्लेव, पाटन रोड, गिरधरपुरा, श्रेष्ठ विहार, रशिका गारमेंट्स के आसपास के इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


