कोटा में दिनदहाड़े स्टूडेंट के जूते चोरी, VIDEO:हेलमेट पहनकर घर में घुसा, सीढ़ियों पर रखे नए शूज पॉलिथिन में डालकर फरार

कोटा में चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला शहर के तलवंडी सेक्टर दो ( वार्ड नंबर 71 कोटा दक्षिण) इलाके में सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाश स्टूडेंट के जूते चुराकर फरार हो गया। चोरी की घटना मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। स्टूडेंट राजन मीणा ने बताया की वो पिछले 2 साल से कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। फिलहाल वो टीचर एग्जाम की तैयारी कर रहा है। जिस मकान में किराए से रहता है वहां 6-7 अन्य स्टूडेंट भी किराए से रहते है। 28 नवंबर की दोपहर 12 बजे करीब वो छत पर था। नीचे कमरे का ताला लगा हुआ था। करीब 12.40 बजे के आसपास एक बाइक सवार घर के बाहर आकर रुका। उसने हेलमेट पहन रखा था। वो सीधा चोरी के इरादे से घर में घुसा। कमरों के लॉक लगे हुए थे। बदमाश सीढ़ियों पर रखे मेरे नए जूते पॉलिथीन में डालकर फरार हो गया। मुझे 30 नवंबर को शादी में जाना था। 29 को जूते साफ करने के लिए ढूंढे तो नहीं मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया। तब जाकर चोरी का पता लगा। बदमाश चोरी की इरादे से मकान में घुसा था। सीढ़ियों पर तीन जोड़ी जूते रखे हुए थे। लेकिन वो मेरे नए जूते लेकर गया है। जो मैंने ढाई हजार रुपए में खरीद थे। फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *