कोटा में दिन दहाड़े मकान में चोरी:परिवार 200 मीटर दूर कथा सुनने गया, बदमाश ने ताला तोड़ जेवर चुराए

कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र के अडूसा गांव में बेखौफ बदमाश ने दिन दहाड़े मकान में सेंध लगाई। बदमाश मकान का ताला तोड़कर घुसा। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी करके फरार हो गया। घटना के वक़्त परिवार के लोग 200 मीटर दूर कथा सुन रहे थे। ट्यूशन जाने के लिए बच्चा घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा मिला। तब जाकर चोरी का पता लगा। पीड़ित परिवार ने चोरी की शिकायत सांगोद थाने में दी है। पीड़ित अशोक पोटर ने बताया की गांव में नरसी जी का मायरा की कथा चल रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे करीब घर के सभी सदस्य 200 मीटर दूर कथा सुनने गए थे। बेटा भी स्कूल से आने के बाद कथा सुनने पहुंचा। करीब पौने 3 बजे उसे ट्यूशन जाना था। बेटा कथा से निकलकर घर पहुंचा। देखा तो गेट का ताला टुटा हुआ था। उसने कथा में आकर सूचना दी। जिसके बाद घर जाकर देखा। अलमारी का ताला टुटा हुआ था। घर में सामान उधर उधर बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे पायजेब, मंगलसूत्र, चेन, बिछिया सहित सोने चांदी के अन्य जेवर गायब थे। इसकी की सूचना पुलिस दी। पुलिस ने मौका निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *