जोधपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब बाइक पर भी रात्रिगश्त होगी। इसे बुधवार देर रात 12 बजे पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने जालोरी गेट से रवाना किया। अब चाहे शहर के भीतरी क्षेत्र की तंग गलियां हो या फिर बाहरी क्षेत्र में दुर्गम घाटियां सभी जगह पुलिस की गश्त पहुंचेगी। पुलिस कमिश्नर ने ट्रायल बेस पर तीन दिन पहले शुरू किया था। नाइट गश्त के प्रभारी एडीसीपी (मुख्यालय) सुनील के. पंवार की देखरेख में गश्त के लिए बाइक्स को रवाना किया गया। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि तीन दिनों पहले गश्त की नई व्यवस्था लागू की गई। जिसमें बाइक पर बड़ी संख्या में कांस्टेबल भीतरी शहर सहित कई जगहों में जाकर गश्त कर रहे हैं। इसका असर यह है हुआ कि पिछले तीन दिन में चोरी की रिपोर्ट नहीं आई है। 65-70 से बाइक करेंगी गश्त पुलिस बाइक पर रात में हर जगह घूमती नजर आई। आमतौर पर शिकायत थी कि पुलिस सघन इलाकों में गश्त नहीं कर पाती। इसी को देखते हुए 65 से 70 बाइक बड़ी संख्या में शहर की गश्त करने निकलेगी। तीन दिन में सीएलजी सदस्यों व वहां के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इसके सार्थक परिणाम सामने आए।


