कोटा में आज सूर्य देव के दर्शन के साथ ही गलन ठिठुरन बरकरार वही सर्दी के तीखे तेवर नजर आए। शीत लहर का दौर जारी। सूर्य देव के भी 9 बजे तक दर्शन हुए। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विजिबिलिटी भी 500 मीटर दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट होने से गलन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 500 मीटर दर्ज की गई। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कड़ाके की सर्दी में सभी ठिठुरने पर मजबूर हैं। घने कोहरे में रेल गाड़ियों, रोडवेज व अन्य वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कक्षा 1 से 8 वी तक के विद्यार्थियों की छुटियां भी 3 दिन के लिए बड़ा दी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है।


